जिद छोड़ो अरविंद.. तोड़ो अनशन: अन्ना हजारे
अंबाला। पिछले 14 दिनों से आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल अनशन पर बैठे हैं। भले ही वो मुस्कुराते हुए लोगों से कह रहे हैं कि वो पूरी तरह से स्वस्थ हैं। लेकिन उनकी गिरते स्वास्थ्य के लिए उनके शुभचिंतक पूरी तरह से चिंतित हैं।
कभी अंहिसावादी अन्ना हजारे के बेहद करीबी माने जाने वाले केजरीवाल के लिए अन्ना हजारे भी पसीज गये हैं। उन्होंने अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया है कि वो अपना अनशन समाप्त कर दें।
अंबाला में एक रैली को संबोधित करते हुए अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद का जीवन भ्रष्टाचार की लड़ाई के लिए और देश के लिए काफी महत्वपूर्ण है , उनकी समाज और देश को काफी जरूरत है इसलिए मैं अरविंद से अनुरोध करता हूं कि वो अपना अनशन खत्म कर दें।मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के सुंदरनगरी इलाके में शहीदे आजम भगत सिंह के शहादत दिवस 23 मार्च से बिजली और पानी के बढ़े बिलों को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन पर डटे हुए हैं, उनके साथी गण और उनके समर्थक उनसे अनशन तोड़ने की अपील कर चुके हैं लेकिन अरविंद अपना अनशन तोड़ने को तैयार नहीं है।













Click it and Unblock the Notifications