भाजपा ने अखिलेश सरकार पर उठाए सवाल, जनता से अन्याय कबतक?

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे और संगठन के प्रदेश महामंत्री राजबीर सिंह ने इसका समर्थन किया। इस प्रस्ताव में राज्य की मौजूदा सरकार पर कई तरह के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि सूबे में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। वर्तमान सरकार के अब तक के कार्यकाल में 2,500 से अधिक हत्याएं, 550 से अधिक दुष्कर्म, 2,500 से अधिक चोरी एवं लूट की घटनाएं हो चुकी हैं।
प्रस्ताव के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में आए दिन हो रही अपहरण की घटनाओं ने उद्योग का रूप ले लिया है। अब तक 400 से अधिक अपहरण की घटनाएं हो चुकी हैं। प्रदेश में 34 सांप्रदायिक दंगे हुए। अल्पसंख्यक अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर, उल्टा उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। प्रस्ताव में केंद्र एवं राज्य सरकारों पर तुष्टीकरण को बढ़ावा देने का आरोप लगाया गया है।
इसमें कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में विकास पूरी तरह ठप पड़ा है। मूलभूत ढांचों के विकास के लिए कोई ठोस योजना सरकार के पास नहीं है। वर्तमान सरकार का विकास कार्य केवल तीन चार जिलों तक ही सीमित होकर रह गया है और शेष उत्तर प्रदेश पूरी तरह उपेक्षित है। बुंदेलखंड क्षेत्र में कृषि, सिंचाई, पेयजल आपूर्ति, रोजगार व व्यवसाय के प्रति सरकार के उदासीन रवैये पर भी चिंता जाहिर की गई है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि केंद्र से प्राप्त पैकेज भी लूट की भेंट चढ़ गया है। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications