महिला से छेड़खानी का विरोध करने पर युवक को चलती ट्रेन से फेंका

त्रिसूर में एक सख्स को महिला साथ छेड़खानी को रोकने की बड़ी कीमत चुकानी पड़ी। छेड़खानी को रोकने पर बदमाशों ने युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया। दरअसल चलती ट्रेन में कुच बदमाश एक महिला के साथ छेड़खानी कर रहे थे। जब इस युवक ने उन लोगों को रोकने की कोशिस की तो बदमाशों ने उसे ही चलती ट्रेन से फेंक दिया। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। चलती ट्रेन से गिरने के फेंके जाने के कारण युवक के दोनों हाथ कट गए।
गंभीर हालत में अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इडुक्की जिले का रहने वाला पीड़ित युवक मालाबार एक्सप्रेस में सफर कर मेंगलूर के पास मूकंभिका मंदिर जा रहा था। ट्रेन में कुछ बदमाश नशे की हालत एक लड़की से छेड़खानी कर रहे थे। जब इस ने उन लोगों का विरोध किया तो बदमाशों ने इसे ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया। रेलवे ट्रैक के किनारे कई घंटों तक बेहोशी के हालत में पड़े रहनेके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां होश में आने के बाद उसने आपबीती सुनाई। युवक की निशानदेही पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications