संकल्प यात्रा के पहले डिजिटल हुईं वसुंधरा राजे
जयपुर। राजस्थान में अपना चुनावी अभियान शुरू करते हुए भाजपा नेता वसुंधरा राजे डिजिटल हो गई हैं। उन्होंने खुद की वेबसाइट लॉन्च की, ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब पर विभिन्न चैनल शुरू किये हैं, ताकि वो जनता के साथ सीधा संपर्क साध सकें।
वसुंधरा का यह कदम एक नई राजनीतिक प्रक्रिया को दर्शा रहा है। वर्तमान मुख्यमंत्रियों की बात करें तो नरेंद्र मोदी, अखिलेश यादव, शिवराज सिंह चौहन इन्हीं चैनलों के माध्यम से जनता से निरंतर जुड़े रहते हैं। अब वसुंधरा राजे भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद की दावेदार बनने जा रही हैं। लिहाजा इस डिजिटल मीडिया का रास्ता अख्तियार कर लिया है।

वसुंधरा ने अपनी वेबसाइट लॉन्च करते वक्त कहा कि मैं अपने वेबसाइट http://www.vasundhararaje.in/ के माध्यम से जनता से जुड़ना चाहती हूं। अपका फीडबैक मेरे लिये महत्वपूर्ण है, कृपया अपना फीडबैक जरूर दें। यह वेबसाइट हिन्दी में और अंग्रेजी में है।
अगर भाजपा के चुनावी अभियान की बात करें तो मोदी की सफला को देखते हुए अब वही मॉडल भाजपा अपने हर राज्य चुनाव में प्रस्तुत करेगी और यह उसी का एक भाग है। बहुत जल्द ही वसुंधरा की संकल्प यात्रा शुरू होने वाली है, जो इन चैनलों पर प्रोजेक्ट की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications