अफगानिस्तान: कोर्ट पर तालिबान हमला, 53 की मौत, 91 घायल

53 civilians have been killed in Afghanistan
काबुल। एक बार फिर से तालिबान आतंकियों ने अपना कहर बरपाया है। उसने अफगानिस्तान के एक अदालत परिसर में आत्मघाती हमला किया जिसमें 53 लोगों की मौत हो गयी है और 91 से ज्यादा लोग घायल हो गये हैं। यह हमला बीते दिन फराह प्रांत के अदालत परिसर में हुआ। इस बात की जानकारी प्रांतीय गवर्नर अकरम अखपेवाक ने दी। बीते वक्त में यह अब तक का सबसे बड़ा हमला है।

अधिकारियों के मुताबिक हमला आंतकियों ने अपने साथी कैदियों को छुड़ाने के मद्देनजर की है। हमला होने के बाद इतनी भगदड़ मच गयी कि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कैदी भाग पाये कि नहीं। हालांकि घायलों में एक कैदी भी है। अधिकारियों कि मुताबिक इस हमले में 34 नागरिक, छह सैनिक और चार पुलिसकर्मी मारे गए हैं और 91 लोग जख्मी हुए हैं जिनमें अधिकतर नागरिक हैं। नौ हमलावर भी मारे गए हैं।

इस भीषण हमले की जिम्मेदारी तालिबान आंतकियों ने ले ली है। तालिबान आंतकियों ने जीत की खुशी के साथ एक वेबसाइट पर अपना ईमेल भेजा है। उसमें साफ-साफ लिखा है कि उन्हें खुशी है कि वो इतनी बड़ा हमला कर पाने में सफल हुए। तालिबान आतंकियों ने साफ किया है कि उनके आतंकी सिपाहियों ने फराह में कई सरकारी भवनों पर छोटे हथियारों और ग्रेनेड के साथ हमले किए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+