चिदंबरम पीएम पद के सबसे योग्य उम्मीदवार: टाइम मैगजीन

नयी दिल्ली। केन्द्र की सत्ता में पीएम पद की दावेदारी को लेकर जहां अब की लड़ाई राहुल बनाम मोदी के बीच चल रही थी, वहीं अब इस मैदान में एक नए खिलाड़ी का आगाज हो गया है। अमेरिका की प्रसिद्ध 'टाइम' मैगजीन राहुल और मोदी को छोड़ते हुए राहुल कको पीए पद के लिए सबसे प्रबल दावेदार बनाया है।

टाइम ने भारत के वित्त मंत्री पी चिदंबरम को देश का ना केवल अच्छा नेता करार दिया है, ब्लकि इस मैगजीन का मानना है कि 2014 में अगर कांग्रेस सत्ता में आती है तो पी चिदंबरम प्रधानमंत्री के पद के सबसे अच्छे उम्मीदवार भी हैं। टाइम मैग्जीन की इस सर्वे के बाद राजनीति के गलियारे में नई बहस ने जन्म ले लिया है। इससे पहले ही कुछ महीने पहले ही टाइम मैगजीन ने भारत के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को 'अंडरअचीवर' करार दिया था।

chidambaram

अब इस टाइम मैग्जीन ने ही पी. चिदंबरम को प्रधानमंत्री पद के दावेदारों में सबसे पहले पायदान पर खड़ा कर दिया है। मैगजीन के मुताबिक राहुल गांधी इस जिम्मेदारी को निभाने के लिए अभी इच्छुक नहीं है। ऐसे में चिदंबरम पीएम के लिए सबसे सही उम्मीदवार होंगे। टाइम मैगजीन ने अपने एडीशन में पी चिदंबरम को 'ट्रबलशूटर' करार दिया है। इस मैगजीन की माने तो पी चिदंबरम में काबिलियत है कि वो देश की तस्वीर बदल सकते हैं।

टाइम मैगजीन ने चिदंबरम की उपलब्धि के पीछे दलील देते हुए कहा है कि अगर राहुल गांधी और सोनिया गांधी के बीच अनुभव की बात आती है तो मनमोहन सिंह के वारिस के रूप में कांग्रेस को एक अन्य 'मैनेजर ऑफ द इकॉनमी' चुनना होगा, जिसके लिए चिदंबरम सर्वश्रेष्ठ विकल्प हैं। इससे पहले भी टाइम मैगजीन में कहा गया था कि 2014 के बाद चिदंबरम कांग्रेस के सबसे अच्छे नेता हैं जो प्रधानमंत्री बन सकते हैं क्योंकि उनके सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी प्रणब मुखर्जी अब राष्ट्रपति बन चुके हैं। ऐसे से कांग्रेस के पास चिदंबरम के अलावा कोई विक्लप नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+