गरीबों, बेसहारों को न्याय दिलाने के लिए काटजू बनाएंगे NGO

इसकी जानकारी देते हुए न्यायमूर्ति काटजू ने अपने ब्लॉग पर लिखा, पिछले कुछ समय से ऐसा महसूस किया गया है कि बहुत से लोगों के साथ अन्याय हो रहा है। जेल में बहुत से कैदी बंद हैं, जिनके मामलों की सुनवाई कई वर्षो तक नहीं हुई। कुछ ऐसे भी अभियुक्त जेल में बंद हैं, जिनके खिलाफ पुलिस ने फर्जी साक्ष्य दिए हैं, जबकि कुछ ऐसे भी मामले सामने आए हैं, जिनमें लंबे समय से जेल में बंद व्यक्ति को कई साल बाद निर्दोष करार दिया जाता है।
यह गैर सरकारी संगठन सूचना के अधिकार (आरटीआई) का इस्तेमाल कर जेलों में बंद विचाराधीन व दोषी ठहराए गए लोगों के संबंध में जानकारी जुटाएगा। एनजीओ ऐसे मामलों में कानूनी प्रावधानों के अनुसार हस्तक्षेप करेगा और जेलों में गलत तरीके से बंद लोगों को जमानत दिलाने की कोशिश करेगा। न्यायमूर्ति काटजू ने दो दिन पहले ही मुंबई का दौरा किया था और इस दौरान उन्होंने आपराधिक मामलों के वकील मजीद मेनन, कार्यकर्ता व फिल्म निर्माता महेश भट्ट तथा विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की थी। अधिवक्ता मेनन ने कहा कि एनजीओ के मुख्य संरक्षक न्यायमूर्ति काटजू होंगे। इसके अध्यक्ष वरिष्ठ वकील फली एस नरीमन होंगे। मेनन और भट्ट इसके उपाध्यक्ष होंगे।(आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications