जम्मू: सेना के जवान की आंखे निकाली, हालत नाजुक

अपनी हैवानियत को पूरी तरह से अंजाम देने के लिए उन्होंने राकेश को लहूलूहान करके नाले में फेंक दिया। राकेश पर हमला तब हुआ जब वो अपनी छुट्टी बिताकर वापस काम पर लौटने के लिए जम्मू जा रहे थे।
फिलहाल राकेश की हालत नाजुक है, उन्हें जम्मू के ही मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आतंकी हमले का शक है लेकिन उसने कहा कि अब कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
मालूम हो कि जब से आतंकी अफजल गुरू को फांसी दी गयी है, तब से ही आतंकी संगठनों के निशाने पर सेना के जवान है। पिछले दिनों सीआरपीएफ कैंप पर हमला इसका जीता -जागता सबूत है। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में लगी है और राकेश की जान बचाने की पूरी कोशिश अस्पताल में की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications