सुधर गई, वो दिल्ली क्या: पब में 26 साल की युवती से छेड़खानी

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना ग्रेटर कैलाश इलाके में स्थित पब 'विलोसिटी' में रविवार रात की है। एक फाइव स्टार होटल में काम करने वाली युवती ने पुलिस को बताया कि पब के अंदर उसके साथ छेड़खानी की गई और जब उसने अपने मित्र के साथ इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसे जमकर पीटा।
पुलिस ने इस मामले में संजीव नाम के युवक को गिरफ्तार किया है और अन्य तीन आरोपियों की खोज में जुटी हुई है। ये तीन आरोपी हैं दीप (पब में बाउंसर), सोनू और अमित। पुलिस ने छेड़छाड़ समेत तीन धाराओं के तहत मामल दर्ज कर लिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी से पूछताछ जारी है। साथ ही फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस टीम भेजी जा चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications