सरकार के हैं 1000 हाथ, कभी भी मुझे जेल भिजवा सकती हैं: मुलायम

कांग्रेस के खिलाफ मुलायम के नरम-गरम तेवर नए कोई नई बात नहीं हैं। कभी वो कांग्रेस को धोखेबाजों की पार्टी करार देते है तो कभी नरम पड़ते हुए यूपीए सरकार से समर्थन वापस न लेने की बात कहते है। एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुलायम ने कहा कि सरकार के हजारों हाथ होते हैं। वह सीबीआई का दुरुपयोग करते हुए उन्हें जेल भिजवा सकती है।
मुयाम सिंह ने बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि अगर कोई अच्छे नेता की तारीफ करता है, तो यह गलत नहीं है। मुलायम ने कहा कि हर पार्टी में अच्छे नेता हैं और उनकी तारीफ करना गलत नहीं है। मुलायम ने जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भी अच्छे नेताओं में बताया।
जहां मुलायम यूपीए सरकार पर हमला करते नजर आए तो वहीं केंद्रीय मंत्री बेनीप्रसाद वर्मा भी मुलायम पर सीजफायर के मूड में दिखे। पत्रकारों ने जब उनसे मुलायम सिंह के बारे में सवाल पूछना चाहा तो उनका जवाब था, 'उधर से सीजफायर है तो इधर से भी सीजफायर है।'












Click it and Unblock the Notifications