एफिल टावर में बम की चेतावनी, खाली कराया गया
पेरिस। पेरिस के विश्व विख्यात एफिल टावर को शनिवार शाम को बम की अफवाह के कारण खाली कराया गया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 1889 में बनाए गए टावर में और इसके आसपास उस समय करीब 1,500 लोग थे, जिसे जगह से हटाया गया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने एक टेलीफोन बूथ से पुलिस को बम हमले की चेतावनी दी थी।
पुलिस ने शाम करीब साढ़े छह बजे परिसर से लोगों को हट जाने के लिए कहा, एक घंटे से भी कम समय में परिसर से करीब 1,500 पर्यटकों और कर्मचारियों को हटा दिया गया। फ्रेंच भाषा में इस टावर को नाम 'ला टावर एफिल' है। पुलिस ने इसके तुरंत बाद सम्भावित बम की खोज-बीन शुरू कर दी। बम की खोज के लिए खोजी कुत्ते लगाए गए।













Click it and Unblock the Notifications