वर्ल्‍ड यूनियन ऑफ होल सेल मार्केट में होगा यूपी

Akhilesh Yadav
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बताया वल्र्ड यूनियन ऑफ होल सेल मार्केट की सदस्यता प्राप्त करने के लिए राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद को निर्देशित किया गया है। इससे विश्व स्तरीय सूचनाओं के आदान-प्रदान की सुविधा प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने बताया कि भंडारण की कमी को दूर करने के लिए मंडी स्थलों के पास रिक्त भूमि पर आवश्यकता के अनुसार भंडार गृहों का निर्माण कराया जाएगा।

कृषि विपणन के क्षेत्र में व्यापक निजी निवेश आकर्षित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन पद्धति पर सार्वजनिक-निजी-सहभागिता (पीपीपी) को मंडी परिषद में भी लागू करने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मण्डी परिषद द्वारा एग्रीकल्चरल मार्केटिंग हब के अंतर्गत निर्मित दुकानों के आवंटन एवं प्रीमियम की धनराशि का 25 प्रतिशत हिस्सा उन सभी विभागों को उपलब्ध कराया जाएगा, जिनकी भूमि पर दुकानें निर्मित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मंडियों के आधुनिकीकरण के लिए विशेष पहल करने के निर्देश मण्डी परिषद को दिए गए हैं। इसके तहत पैकेजिंग व्यवस्था में सुधार के लिए मण्डी क्रेटस अनुदान योजना संचालित की जाएगी, जिसके तहत 10 एवं 20 किलोग्राम धारिता वाले प्लासिटक क्रेट्स किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि दूर-दराज क्षेत्रों से मंडी समितियों तक आने के लिए नि:शुल्क फल-सब्जी परिवहन योजना लागू की जाएगी। पायलेट प्रोजेक्ट के रूप में जनपद कन्नौज, बहराइच तथा कानपुर में मंडी परिषद द्वारा किसानों के लिए बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा मणिडयों में गंदगी दूर करने के लिए मंडी जैव अपशिष्ट निस्तारण योजना संचालित करने के लिए कहा गया है।

यादव ने बताया कि मंडी परिषद को नवीन मंडी स्थलों के साथ-साथ जनेश्वर मिश्र ग्रामों को भी सौर ऊर्जा के माध्यम से ऊजीकृत करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत सोलर स्ट्रीट लाइट, होम लाइट, लालटेन, पम्प आदि की व्यवस्था की जाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+