क्‍या आप चेक करते हैं शराब की एक्‍सपाइरइ डेट?

Do you check expiry date of liquor?
लखनऊ। जी हां यह सवाल लाजमी है, क्‍योंकि आम तौर पर जब व्‍यक्ति शराब खरीदने जाता है, तो उसके दिमाग में सिर्फ एक बात होती है, जल्‍द से जल्‍द शराब पियें और मस्‍ती के नशे में डूब जायें। क्‍या कोई शराब की एक्‍सपाइरी डेट चेक करता है? सवाल आपसे भी है। यह सवाल इसलिये जरूरी है, क्‍योंकि उत्‍तर प्रदेश के गाजीपुर में एक्‍सपायर्ड शराब ने चार लोगों की जान ले ली।

गाजीपुर जिले के दिलदारनगर व सुहवल इलाके में एक्सपाईरी डेट की शराब चार लोगों के लिए जहर साबित हो गई। एक्सपाइरी शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गयी। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रदेश पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिलदारनगर के गांव अवती निवासी सोनू राम व अजय की एक्सपाईरी डेट की शराब पीने से मृत्यु हो गयी जिसमें सोनू राम के घरवालों ने अन्तिम संस्कार कर दिया गया है।

अजय के शव का पंचायतनामा भर कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जॉच में मृतकों के घर से कन्टेसा ब्राण्ड शराब की बोतल मिली है जिसमें ‘‘नॉट फार सेल इन यूपी'' व ‘‘प्रोहिबीटेड फार आल अदर देन डिफेन्स पर्सनल'' अंकित है । प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि झारखण्ड से प्राप्त की गयी है । वही सुहवल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम त्रिलोकपुर में अत्यधिक शराब के सेवन से छह व्यक्ति बीमार हो गये थे जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान दो बृजेश सिंह व राम प्यारे राम की मृत्यु हो गयी। दो लोगों बीएचयू रेफर किया गया है। एक व्यक्ति को छुट्टी दे दी गयी है। शेष एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+