मुलायम की आलोचना पर दिग्विजय को एतराज

digvijay singh
नागपुर। मुलायम और कांग्रेस के बीच की दरार कभी बढ़ती तो कभी घटती नजर आ रही है। पीएम मनमोहन सिंह विश्वास के साथ कहते है कि मुलायम साथ नहीं छोड़ेगे तो कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा की गई कांग्रेस की आलोचना पर विरोध जताते है।

मुलायम सिंह पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस महासचिव दिग्विजय ने कहा कि लोकतंत्र में हर किसी को अपने विचार जाहिर करने का अधिकार है। दिग्विजय सिंह ने मुलायम के आरोप को नकारते हुए कहा कि कांग्रेस अवसरवादी नहीं है।

मुलायम के आरोप बेबुनिया है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार के रूप में उतारे जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर दिग्विजय सिंह ने गोल मटोल जबाव दे दिया। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद सबसे बड़ी पार्टी के नेता प्रधानमंत्री बनेंगे।

गौरतलब है कि सपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने कांग्रेस धोखेबाज, चालाक और अवसरवादी करार दिया। इन दिनों मुलायम सिंह बीजेपी की तारिफ करते नजर आते है। कभी अटल बिहारी वाजपेयी की तारिफ करते है तो कभी एनडीए के शासन को कांग्रेस से बेहतर करार देते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+