अमेरिका ने नरेंद्र मोदी को दिया न्‍योता

गांधीनगर। आखिरकार अमेरिका ने अपना झुकाव गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ दर्शा ही दिया। सीएम कार्यालय में मोदी से मिलने आये अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ने उन्‍हें अमेरिका आने के लिये न्‍योता दिया है। यह न्‍योता अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्‍व कर रहे यूएस कांग्रेस के सदस्‍य ऐरन शॉक ने दिया।

ऐरन इलि‍नोइस से हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव के सदस्‍य हैं। 32 वर्षीय ऐरन ने मोदी से कहा कि वे मोदी के विकास के मॉडल से प्रभावित हैं। उन्‍हें खुशी होगी अगर मोदी अमेरिका आयें। ऐरन वो अमेरिकी नेता हैं जिन्‍होंने मोदी को तीसरी बार मुख्‍यमंत्री बनने पर अमेरिका की ओर से सबसे पहले बधाई दी थी। उन्‍होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि मोदी ने गुजरात के शैक्षिक एवं सामाजिक स्‍तर को काफी ऊपर उठाया है, जो कि सराहनीय है। ऐरन की इन बातों से यह साफ है कि अमेरिका जल्‍द ही मोदी को अपने देश में आने के लिये वीजा देगा।

ऐरन जिस प्रतिनिधिमंडल का हिस्‍सा हैं, वो इस समय भारत का दौरा कर रही है। इस टूर का आयोजन नेशनल इंडियन अमेरिकन पब्लिक पॉलिसी संस्‍थान के तत्‍वावधान में किया जा रहा है। ये लोग विधायकों, सांसदों व उद्योगपतियों से मुलाकात कर रहे हैं। जल्‍द ही यह प्रतिनिधिमंडल बेंगलूरु और नई दिल्‍ली जायेगा।

गौरतलब है कि 2002 के गुजरात दंगों के बाद से अमेरिका ने नरेंद्र मोदी के अपने देश में आने पर पाबंदी लगा दी थी। लेकिन मोदी ने कभी भी अमेरिका के इस स्‍टैंड का विरोध नहीं जताया। आज अमेरिका खुद यह पाबंदी खत्‍म करने के लिये एक कदम बढ़ा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+