कड़कड़डुमा मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी, महिला की मौत

जानकारी के मुताबिक महिला का उसके पति के साथ तलाक का केस चल रहा था। 25 साल की दीप्ति अपने पिता के साथ मेट्रो से जा रही थी कि स्टेशन के सामने एक सख्स ने लड़की और उसके पिता पर गोली चला दी। आनन-फानन में दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया!
जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया जबकि लड़की के पिता की हालत गंभीर बना हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। इसे पारिवारिक रंजशि से जोड़कर देख रही है। वहीं अभी तक कोई भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।
अधिकारी ने बताया कि घटना में मृत महिला, दीप्ति और उसके 55 वर्षीय पिता बिशन दास पर पीछे से गोली चलाई गई।बिशन दास का हेडगेवार आरोग्य संस्थान अस्पताल में इलाज चल रहा है। गोली लगने के बाद दीप्ति को दीपक मेमोरियल अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की वजह से मेट्रो सेवा बाधित नहीं हुई। दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था की देखभाल सीआईएसएफ के हाथों में है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications