क्या मुलायम-रामगोपाल कर रहे नए समीकरण का इशारा?

उन्होंने कहा कि देश में गठबंधन की राजनीति जारी रहेगी। एसपी सुप्रीमो ने समान विचारधारा वाले दलों से एक मंच पर आने की भी अपील की। वहीं आगरा में एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव ने कहा है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर है जबकि भ्रष्टाचार से निपटने के मामले में भाजपा की अगुवाई वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार कहीं बेहतर थी।
जब उनसे पार्टी प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा भाजपा नेता लालकृष्ण आडवाणी की तारीफ किये जाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘इस सरकार के दौरान भ्रष्टाचार के मामले काफी अधिक हैं जबकि राजग शासनकाल में संख्या काफी कम थी।' गौरतलब है कि 20 मार्च को राम गोपाल ने कहा था कि अटल बिहारी वाजपेयी के कामकाज की तारीफ की थी।
मुलायम ने स्वतंत्रता सेनानी और महाराष्ट्र में सहकारिता आंदोलन के अगुआ नागनाथ अन्ना नायकवाडी़ की पहली पुण्यतिथि पर पश्चिम महाराष्ट्र के वालवा गांव में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, 'वक्त आ गया है कि सामाजिक बदलाव लाने की इच्छुक पार्टियां महाराष्ट्र, बिहार और उत्तरप्रदेश में एक साथ आएं।
1996 में संयुक्त मोर्चा की गठबंधन सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह ने रक्षा क्षेत्र में बढ़ रहे खर्च को देश के किसानों का शोषण बताया। उन्होंने कहा, 'चीन किसानों और कृषि का समर्थन करता है और भारत से काफी आगे है। रक्षा क्षेत्र में बढ़ रहे खर्चे की कीमत किसान चुका रहे हैं जो पाकिस्तान, चीन और बांग्लादेश जैसे पड़ोसियों के साथ भारत के रिश्ते सौहाद्र्रपूर्ण नहीं होने का परिणाम है।'












Click it and Unblock the Notifications