शराब के नशे में बयान देते हैं बेनी बाबू: राजू श्रीवास्तव

Raju Srivastav
मेरठ। राजनीति के नए खिलाड़ी राजू श्रीवास्तव सपा की साइकिल पर सवार होकर सत्ता के गलियारे में अपनी जगह बनाना चाहते है। हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव भी नेताओं के नक्शे कदम पर चलना शुरु कर दिया है। राजू श्रीवास्तव ने केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा पर तीखी टिप्पणी की।

बेनी प्रसाद वर्मा पर टिप्पणी करते हुए राजू श्रीवास्तव ने कहा कि बेनी बाबू शराब के नशे में बयानबाजी करते है। राजू ने कहा कि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह पर बयान करने से पहले भी लगता है बेनी प्रसाद वर्मा ने शराब पी रखी होगी! उनके बयानों को सुनकर तो ऐसा ही लगता है कि मुलायम पर टिप्पणी करने से पहले बेबी प्रसाद वर्मा नशे में थे। हंसी की फुलझड़ियां छोड़कर लोगों को गुदगुदाने वाले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव अब गंभीर विषयों पर भी जनता से रू-ब-रू हो रहे है। वो जानते है कि अगर राजनीति में पैठ बनानी है तो उन्हें गंभीर होना ही होगा।

राजू श्रीवास्तव ने कहा कि उनका राजनीति में आने की वजह अच्छे लोगों का राजनीति में शामिल होना है। राजू ने कहा कि देश के लोगों ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और अब उनके लौटाने की बारी है और राजनीति ही इसका सबसे सही रास्ता है। मुलायम की तारिफों के पुल बांधते हुए उन्होंने कहा कि अलट और मुलायम राजनीति में उनके आदर्श है। गौरतलब है कि हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने हाल ही में राजनीति में प्रवेश किया है। 2014 की लोकसभा चुनाव में राजू सपा की टिकट से कानपुर से चुनाव लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+