समर्थन वापसी के बाद डीएमके में पड़ी फूट, अलागिरी पार्टी चीफ से नाराज

दरअसल अलागिरी पार्टी अध्यक्ष करुणानिधी के उस फैसले से नाराज है जिसमें उनसे सलाह लिए बगैर करुणानिधि ने केन्द्र की यूपीए सरकार से समर्तन वापसी का फैसला ले लिया। दरअसल चेन्नै में होने वाली पार्टी मीटिंग से ठीक पहले अलागिरी अपने चुनाव क्षेत्र मदुरै के लिए निकल गए। बताया जा रहा है कि बिना बताए पार्टी मीटिंग में शामिल नहीं होना अलागिरी की पार्टी से नाराजगी का नतीजा है।
गौरतलब है कि डीएमके के केंद्र सरकार से समर्थन वापसी के पीछे डीएमके चीफ करुणानिधि के छोटे बेटे स्टालिन का हाथ था। अलागिरी और स्टालिन एक-दूसरे के विरोधी बताए जाते हैं। पिछले हफ्ते डीएमके ने तमिल मुद्दे पर यूपीए सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया था और उसके पांचों मंत्रियों ने अपने इस्तीफे सौंप दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications