सोनिया ने एफएम रेडियो स्टेशन का शिलान्यास किया

sonia gandhi
लखनऊ। लखनऊ। डीएमके के समर्थन वापसी के बाद मुलायम के हाथ थामने के बाद कांग्रेस ने राहत की सांस ली। पार्टी में जारी भारी उठापटक के बीच यूपीए चेयरपर्सन आज सोनिया गांधी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर पहुंची। सोनिया जानती है कि 2014 अब दूर नहीं है। ऐसे में लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का वक्त आ गया है। अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने यहां एफएम रेडियो स्टेशन की आधारशिला रखी और विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।

सोनिया पूर्वाह्न् करीब 11 बजे रायबरेली पहुंचीं। उन्होंने सबसे पहले शहर के जवाहर विहार में डाकघर भवन का उद्घाटन किया और फिर शहर से सटे अमांवा ब्लॉक में आकाशवाणी के एफएम रेडियो स्टेशन की आधारशिला रखी।इस मौके पर आकाशवाणी के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। इस एफएम रेडियो स्टेशन पर लागत करीब 10 करोड़ रुपये आएगी।

सोनिया को देखने के लिए यहां पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ थी। शिलान्यास करने के बाद सोनिया ने लोगों के पास जाकर उनसे बात की और उन्हें होली का शुभकामनाएं दी। बाद में उन्होंने गांधी इंटर कॉलेज का शिलान्यास किया।

इस एक दिवसीय दौरे के दौरान सोनिया जिला सतर्कता एव अनुश्रवण समिति की बैठक में भी हिस्सा ले रही हैं। स्थानीय सांसद होने के नाते सोनिया इस बैठक की अध्यक्षता कर रही हैं। बैठक दोपहर करीब एक बजे शुरू हो गई। इसमें जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल हैं। बैठक में जिले की विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा होनी है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+