हिट एंड रन मामले में सलमान की पेशी आज

मुंबई। बॉलिवुड स्टार सलामन खान की मुसिबतें बढ़ती जा रही है। 2002 के हिट एंड रन मामले में अभिनेता सलमान खान की आज मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश होना है। कोर्ट ने सलमान खान पर गैर इरादतन हत्या का मामला चलाने का आदेश दिया था, जिसके खिलाफ सलमान ने सेशन कोर्ट में याचिका दायर की थी।

आज इसी याचिका पर सुनवाई होनी है। काला हिरण मामले में सलमान जोधपुर कोर्ट नहीं पहुंचे। लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिका से लौटे सलमान सुनवाई के लिए अदालत जा सकते हैं। 11 साल पुराने हिट एंड रन मामले में सेशन कोर्ट में सलमान की याचिका पर सुनवाई होनी है।

salman khan

गौरतलब है कि 28 सितंबर 2002 में सलमान की तेज रफ्तार लैंड क्रूजर कार ने बांद्रा में फुटपाथ पर सो रहे 5 मजदूरों को कुचल दिया था। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई थी। शुरुआत में सलमान खान पर सिर्फ लापरवाही के तहत मामला चल रहा था, लेकिन बाद में बांद्रा कोर्ट ने गवाहों के बयानों के आधार पर सलमान खान पर गैर इरादतन हत्या के तहत मुकदमा चलाने के आदेश दिए थे।

इस मामले में सलमान पहले भी जेल जा चुके है और अगर सलमान पर ये आरोप तय होते है तो लापरवाही से गाड़ी चलाने के मामले में अधिकतम 2 साल तक की सजा हो सकती है। लेकिन अगर गैर इरादत हत्या मामले सलमान दोषी पाए जाते है तो उनहें 10 साल तक की सजा हो सकती है। सलमान ने बांद्रा कोर्ट के फैसले के खिलाफ सेशन कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में गैर इरादतन हत्या की धारा हटाने की मांग की गई है। लेकिन अगर सेशन कोर्ट ने सलमान की याचिका खारिज कर दी तो उनकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+