आंतकी लियाकत की गिरफ्तारी मामले की जांच करेगी NIA

गृह मंत्रालय की बैठक में ये फैसला लिया गया। जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने लियाकत का मामला एनआईए को सौंपने की मांग की थी। इस सिलसिले में उन्होंने प्रधानमंत्री से भी मुलाकात की थी। जिसके बाद सरकार ने ये कदम उठाए है। जम्मू कश्मीर सरकार ने इसके लिए केन्द्र सरकार का शुक्रिया अदा किया है।
गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने लियाकत अली शाह को गोरखपुर से गिरफ्तार किया था और उसकी निशानदेही पर दिल्ली के गेस्ट हाउस से विस्फोटक बरामद किया था। लियाकत की गिरफ्तारी पर खासा विवाद खड़ा हो गया था। आंतकी लियाकत की पत्नी और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दावा है कि लियाकत सरेंडर करने आ रहा था। सरेंडर नीति के तहत लियाकत नेपाल के रास्ते वतन वापस लौट रहा था, जहां से उसे गिरफ्तार किया गया। जबकि दिल्ली पुलिस का कहना है लियाकत साजिश को अंजाम देने भारत आया था।












Click it and Unblock the Notifications