मुलायम की टिप्पणी से कांग्रेस परेशान नहीं: दिग्विजय

उन्होंने कहा कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार को सिर्फ लोगों के कल्याण की चिंता है। गौरतलब है कि मुलायम सिंह ने रविवार को कहा था कि एक दलीय शासन का युग चला गया, आने वाला समय मिलीजुली सरकारों का है। उसी दिन उनके बेटे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक समाचार चैनल से कहा था कि उनकी पार्टी संप्रग सरकार से समर्थन वापस लेने को तैयार है।
वहीं इस समय समाजवादी पार्टी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के गुणगान में लगी हुई है। लोहिया जयंती के मौके पर सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने आडवाणी की तारीफ करते हुए कहा था कि आडवाणी देश के बड़े नेता हैं और वह कभी झूठ नहीं बोलते। मुलायम के बाद राम गोपाल ने कल भी आगरा में आडवाणी की शान में कसीदे पढ़ते हुए उन्हें देश का बड़ा नेता करार दिया था। राजनीति के जानकार सपा नेताओं द्वारा की जा रही भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की इस तारीफ को कांग्रेस पर दबाव बनाने की रणनीति बताते हैं।












Click it and Unblock the Notifications