सर्टिफिकेट मिलने से आडवाणी सेक्यूलर नहीं बन जाएंगे: आरजेडी

सपा भले ही बीजेपी के लिए कसीदें पढ़ रही हो लेकिन राष्ट्रीय जनता दल को यह नागवार गुजरा है। राजद नेता राम कृपाल यादव ने इस पर सपाईयों की तीखी आलोचना की है। बीजेपी के खिलाफ बोलते हुए राजद नेता मने कहा है कि किसी से सर्टिफिकेट मिल जाने के बाद आडवाणी सेक्यूलर नेता नहीं बन जाते। उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी पर देश का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया। रामकृपाल यादव ने कहा कि बाबरी मस्जिद गिराए जाने के अलावा देश में सांप्रदायिक माहौल पैदा करने के लिए लालकृष्ण आडवाणी अकेले जिम्मेदार हैं।
रामकृपाल यादव ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि मुलायम और उनकी पार्टी बीजपी का गुणगान क्यों कर रही है। वहीं थर्ड फ्रंट के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि अगले लोकसभा चुनाव में तीसरे मोर्चे का कोई अस्तित्व नहीं हैं। गौरतलब है कि बीजेपी को सांप्रदायिक और फिरकापरस्त पार्टी कहने वाली यूपी की सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी इन दिनों बीजपी का गुणगान कर रही है।
मुलायम सिंह और उनकी पार्टी के लोग बीजेपी नेताओं की तारीफ में जुटे हुए है। यूपीए और उसकी सहयोगी डीएमके संबंध खत्म होन के बाद जहां एक ओर सरकार को समर्थन जारी रख मुलायम ने केन्द्र की गठबंधन सरकार को बचाया तो वहीं बेनी प्रसाद वर्मा द्वारा अपने उपर किए गए बयान के विरोद में बीजेपी का साथ मिलने के बाद से मुलायम सिंह यादव बीजेपी नेताओं की तारिफ करते नहीं थकते है।












Click it and Unblock the Notifications