थाईलैंड के शरणार्थी शिविर में आग, 60 की मौत

शरणार्थी शिविर में आग तीन घंटे तक लगी रही। आग तेजी से फैलती गई, क्योंकि यहां अस्थाई आवास बांस के खंभों और केले के सूखे पत्तों से बनाए गए हैं।
थाईलैंड के प्रशासन ने इलाके को शरणार्थियों से खाली करा लिया है। उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। वहीं, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी शिविर के आयुक्त ने शरणार्थियों को राहत सहायता भेजी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications