Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

संजय की सजा माफी के सपोर्ट में उतरें दिग्विजय, कांग्रेस ने किया किनारा

digvijay singh
नयी दिल्ली। 93 मुंबई धमाकों पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कोर्ट ने बॉलिवुड स्टार संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई है। संजय को सरेडर करने के लिए4 हफ्तों का समय दिया है। अभिनेता संजय दत्त के सजा का एलान होते ही उनके लिए माफी की मांग बढ़ती जा रही है। बॉलिवुड के साथ-साथ राजनीति जगत के लोग भी संजय के लिए माफी मांग रहे है।

संजय दत्त को सजा से माफी दिलवाने को लेकर बढ़ रही मांग के बीच कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह उनके समर्थन में उतर आए हैं। संजय के लिए माफी की मांग कर रह दिग्विजय सिंह ने कहा कि वह संजय दत्‍त कोई क्रिमिनल नहीं है ना तो कोई आंतकी है। कोर्ट ने उन्हें ऑम्र्‍स एक्‍ट के तहत दोषी पाया गया है। जिसा वक्त उनसे ये गलती वो नासमझ थे।

उनकी उम्र महज 33 साल थी। उसने वो गलती डर की वजह से हुई थी। उसे लगता था कि उसके पिता के द्वारा मुसलमानों की मदद किए जाने से उसके परिवार पर हमला हो सकता है। इसलिए उसने यह गलती की। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मेरी राय में संजय दत्त आतंकवादी नहीं है। अगर किसी बच्चे को लगता है कि उस पर खतरा है, तो वह ऐसी गलती कर सकता है।

तब संजय दत्त नासमझ थे जो उन्होंने ऐसी हरकत की। इसके लिए वो सजा भुगत चुका है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि वो अपने स्तर पर और पार्टी में इस मुद्दे पर बात करूंगे। लेकिन कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह के इस बयान से खुद को अलग कर दिया है। कांग्रेस नेता राशीद मसूद ने कहा है किये उनका निजी बयान है। कानून को ध्यान में रखकर संजय को सजा सुनाई गई है। कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने भी इसे दिग्विजय सिंह का निजी बयान करार दिया है और कहा है कि पार्टी इससे इत्तफाक नहीं रखती। वहीं समाजसेवी अन्ना हजारे ने भी संजय दत्त के सजा माफी का विरोध किया है। बीजेपी पहले से उनके सजा माफी के खिलाफ है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+