हंगामें, शोरशराबे के बावजूद चला बजट सत्र
लखनऊ (ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान इस बार करीब साढ़े चारघण्टे की कार्यवाही विपक्ष के हंगामें व शोरगुल के कारण स्थगित रही। हालांकि सत्र के पहले ही दिन जब राज्यपाल बीएल जोशी विधानमण्डल के दोनों सदनों को समवेत रूप से सम्बोधित करने आये थे तभी जोरदार हंगामा हुआ था।
बीती 14 फरवरी को शुरू हुए बजट सत्र के दौरान कुल 23 दिन सदन की कार्यवाही चली। इस दौरान कुल 152 घण्टा 18 मिनट सदन चला। विधानसभा सचिवालय से प्राप्त विवरण के मुताबिक इस दौरान विपक्ष के हंगामें के कारण सदन चार घण्टे 29 मिनट स्थगित रहा। पहले दिन राज्यपाल द्वारा दिए गए अभिभाषण पर चार दिनों तक चर्चा चली, जिसमें 87 सदस्यों ने भाग लिया। वहीं वित्तीय वर्ष 2013-14 के आय-व्ययक पर पांच दिन तक चर्चा चली, जिसमें 57 सदस्यों ने भाग लिया। जबकि विभिन्न विभागों के बजट पर 405 सदस्यों ने चर्चा में हिस्सा लिया।

सत्र के दौरान जहां करीब दो लाख दस हजार करोड़ रूपए का बजट भी पारित हुआ। सत्र के दौरान कुल सात विधेयक पुर:स्थापित, विचारित एवं पारित किए गए। जबकि एक विधेयक वापस लिया गया तथा पांच विधेयक पुन: पारित किए गए।












Click it and Unblock the Notifications