अखिलेश ने विधायकों को दी होली की सौगातें, जनता को?

अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व विधायकों को अब सात हजार रूपए के स्थान पर आठ हजार रूपए प्रति माह पेन्शन दी जायेगी। साथ ही उन्हें रेल यात्रा कूपन अब 50 हजार रूपए प्रति वर्ष के स्थान पर 60 हजार रूपए के यात्रा कूपन मिला करेंगे। वहीं प्रदेश विधानसभा के सभी पूर्व दिवंगत सदस्यों की विधवा अथवा आश्रितों को पारिवारिक पेन्शन दी जायेगी। पूर्व में केवल पांच मार्च 2010 से ही यह व्यवस्था लागू थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान विधायकों को अब सत्र के दौरान 500 रूपए प्रतिदिन के स्थान पर 750 रूपए दैनिक भत्ता दिया जायेगा। जबकि सामान्य दिनों में उन्हें 250 रूपए प्रतिदिन के स्थान पर अब 400 रूपए प्रतिमाह दिया जायेगा। वहीं वर्तमान विधायकों दो लाख रूपए प्रतिवर्ष रेल यात्रा कूपन के स्थान पर ढाई लाख रूपए का रेल कूपन दिया जायेगा। इसके अलावा विधायक अब प्रतिमाह आठ हजार के स्थान पर दस हजार रूपए का पेट्रोल-डीजल भत्ता भी ले सकेंगे। वर्तमान विधायकों से सरकारी आवास का किराया भी अब नहीं लिया जायेगा।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विधानसभा कर्मियों को छह हजार रूपए की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया। साथ ही विधानसभा एवं विधानपरिषद के रक्षकों को मिलने वाला पोषण भत्ता 600 रूपए से बढ़ाकर 750 रूपए करने की भी घोषणा की। वहीं दोनों सदनों के मार्शल, डिप्टी मार्शल व रक्षकों को मूल वेतन का 15 फीसदी या अधिकतम तीन हजार रूपए की धनराशि बतौर बोनस देने की घोषणा की।












Click it and Unblock the Notifications