काला हिरण मामले में सल्लू को छोड़ बाकी के खिलाफ आरोप तय

गौरतलब है कि राजश्री प्रॉडक्शंस की फिल्म हम साथ-साथ हैं की शूटिंग के दौरान 1998 में इन सितारों ने कांकाणी की सरहद पर दो काले हिरणों के शिकार किया था। लुप्त हो रहे काले हिरण शिकार मामले में आज इनपर आरोप तय किया जाएगा। इसके मद्देनजर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर जिला) चंद्रकला जैन की अदालत में इन सितारों को शनिवार सुबह 10 बजे मौजूद रहना है।
शिकार की घटना के बाद अदालत ने 20 फरवरी 2006 को आरोप तय किए थे। आरोपी फिल्मी सितारों ने इसे सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी, जबकि राज्य सरकार की ओर से कुछ और धाराएं जोडऩे के लिए हाईकोर्ट में निगरानी याचिका पेश की गई। इस पर हाईकोर्ट ने 24 जुलाई, 2012 को आरोपियों को पुन: संशोधित आरोप सुनाए जाने के आदेश दिए। आरोपियों को बीती 4 फरवरी को जोधपुर की अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होना था, लेकिन वे हाजिर नहीं हुए।












Click it and Unblock the Notifications