आप हुई रजिस्‍टर्ड, पॉलि‍टीशन बने केजरीवाल

नई दिल्‍ली। अरविंद केजरीवाल आखिरकार पॉलिटीशियन बन ही गये। जी हां क्‍योंकि अब उनकी आम आदमी पार्टी यानी आप रजिस्‍टर्ड हो चुकी है। जल्‍द ही उन्‍हें पार्टी चिन्‍ह भी मिल जायेगा।

दिल्‍ली सरकार की बिजली नीतियों के खिलाफ नंदनगरी में शनिवार से अनशन पर जा रहे अरविंद केजरीवाल को चुनाव आयोग ने शुक्रवार को पत्र भेजा, जिसमें लिखा था कि उनकी पार्टी अधिनियम 1951 के तहत बतौर राजनीतिक पार्टी रजिस्‍टर्ड हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि हम स्‍वराज से बस एक कदम दूरी पर हैं। जिस दिन लोगों के हाथ में सत्‍ता आ जायेगी, उस दिन देश की कायापलट हो जायेगी।

Aam Aadmi Party

भ्रष्‍टाचार की लड़ाई के साथ-साथ आम आदमी पार्टी का गठन हुआ और अब यह राजनीतिक पार्टी बन गई। इस पार्टी में पूर्व आईएएस, फ्रीडम फाईटर्स और कई जानी मानी हस्तियां हैं। केजरीवाल ने बतया कि पार्टी को अभी कोई चिन्‍ह नहीं मिला है, वो चुनाव के ठीक पहले अधिसूचना जारी होते ही मिलेगा।

वैसे हम आपको बता दें कि आम आदमी पार्टी फिलहाल लोकसभा चुनाव की तैयारी नहीं कर रही है, उससे पहले वो दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में अपनी किसमत आजमायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+