आम आदमी पार्टी का बिजली पर अनशन शुरु

दिल्ली के सुंदर नगरी में केजरीवाल का अनशन होगा। आम आदमी पार्टी दिल्ली में बिजली की दरों में कमी की मांग कर रही है। अन्ना के सहयोगी केजरीवाल ने इस आंदोलन में उनका साथ मांगा था, लेकिन केजरीवाल को इस अनशन में उन्हें अन्ना हजारे का साथ नहीं मिलेगा। समाजसेवी अन्ना हजारे में केजरीवाल के इस आंदोलन में शामिल होने से मना कर दिया है।
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी को मान्यता दे दी है। राजनीतकि पार्टी की मान्यता मिलने के बाद आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए केजरीवाल लोगों को अपने पक्ष में करन की जुगत लगा रहे है। चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी ने आम आदमी की परेशानी को सरकार के खिलाफ हथियार बनाने का फैसला किया है, लोगों के गुस्से को धार देते हुए पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल बिजली-पानी के बढ़े हुए बिलों के खिलाफ अनिश्तिकालीन उपवास शुरू कर रहे हैं।
23 मार्च से शुरू हो रहे इस आंदोलन का पहला चरण सुंदरनगरी में होगा। केजरीवाल की मांग है कि दिल्ली में बिजली -पानी की कीमतें कम की जाएं। उन्होंने दिल्ली की जनता से अपील की है कि या तो वो बिजली और पानी का बिल न भरे, और अगर भरें भी तो सिर्फ आधा। केजरीवाल ने शीला दीक्षित सरकार पर बिजली कंपनियों से मिलीभगत का आरोप भी लगाया।












Click it and Unblock the Notifications