बजट सत्र में नजर नहीं आए रेखा और तेंडुलकर

नयी दिल्ली। पिछले साल 27 अप्रैल को राज्यसभा की मनोनीत सदस्य अभिनेत्री रेखा और मास्टर ब्लास्ट सचिन तेंदुलकर अपने पद को लेकर कितने गंभीर है इस बात का पता इसी से लगाया जाया जा सकता है कि बजट सत्र के दौरान दोनों में से कोई भी सदन में एक दिन के लिए भी हाजिर नहीं हुए। मास्टर ब्लास्टर आस्ट्रैलिया दौरे में बिजी है तो वहीं बॉलिवुड अभिनेत्री रेखा अपने फिल्मो में व्यस्त है।

इतने महत्वपूर्ण बजट सत्र के पहले चरण में दोनों में से कोई भी एक भी दिन सदन में नजर नहीं आए। दोनों ने सदन से छुट्टी ले रखी है और सदन ने इस अवधि के लिए उनकी छुट्टी को मंजूरी दे दी।

rekha and tendulkar

पीठासीन अध्यक्ष ई एम सुदर्शन नचिअप्पन ने शुक्रवार को प्रश्नकाल के बाद सदन को सूचित किया कि रेखा ने 21 फरवरी से 22 मार्च तक सदन से छुट्टी के लिए लिखित अनुमति मांगी है।

सदन ने उन्हें इसके लिए मंजूरी प्रदान कर दी। गौरतलब है कि पिछले साल 27 अप्रैल को राज्यसभा के सदस्य मनोनीत होने के बाद रेखा और मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही महज दो तीन दिन ही सदन में आए हैं। तेंदुलकर ने मौजूदा भारत ऑस्ट्रेलिया टेस्ट क्रिकेट श्रृंखला में भाग लेने का उल्लेख करते हुए पूर्व में सदन से 21 फरवरी से सात मार्च तक छुट्टी मांगी थी। तेंदुलकर को भी छुट्टी की मंजूरी दे दी गई। ऐसे में सवाल ये उठता है कि क्या इन्हें राज्यसभा की सदस्यता मिलना उचित है। अगर अपने व्यस्त जीवनशैली से आप सदन के लिए समय निकाल ही नहीं सकते तो क्या आप सदन के सदन चुने जाने के योग्य है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+