पाकिस्तान: कार में जबरदस्त बम धमाका, 12 की मौत
इस्लामाबाद।
पाकिस्तान के उत्तरी पश्चिमी इलाके में स्थित एक शरणार्थी शिविर में एक कार में रखे बम के फटने से 12 लोग मारे गए, जबकि कई लोग घायल हो गए है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक उत्तरी पश्चिमी खबर पख्तूनख्वा प्रांत के नावशेरा जिले में स्थित जालौजी शिविर में विस्फोट सुबह 11.40 बजे हुआ, विस्फोट के दौरान अधिकारी शरणार्थियों को खाद्य सामग्रियां बांट रहे थे। पुलिस ने बताया कि रिमोट से संचालित होने वाला बम भोजन वितरण डिपो के समीप खड़ी एक कार में रखा गया था। id="toptextpromo">घायलों
को उपचार के लिए नावशेरा और पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर कई पीड़ितों की हालात नाजुक बता रहे हैं। अभी तक किसी भी आंतकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मालूम हो कि पाकिस्तान में चुनावों का ऐलान हो गया है। 11 मई को आम चुनाव होंगे। पाकिस्तान के इतिहास में किसी चुनी हुई सरकार ने पहली बार पांच साल का कार्यकाल पूरा किया। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>प्रधानमंत्री
राजा परवेज अशरफ से औपचारिक रूप से प्रस्ताव प्राप्त होने के बाद राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने बुधवार को यह घोषणा की। ऐसे में इन पिछले एक माह में हुए दर्जनों बम धमाकों ने पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों को सकते में डाल दिया है। अधिकारियों का मनना है कि होने वाले आम चुनाव भी आतंकियों के निशाने पर हो सकते हैं इसके लिये सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये जा रहे हैं।











Click it and Unblock the Notifications