मथुरा: पुलिस और भीड़ में झड़प, 2 की मौत के बाद भयंकर बवाल

गुस्साए लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। आरोप है कि पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें भीड़ के पांच लोग घायल हो गए। गोलीबारी की बात से इंकार करते हुए आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ को आगरा मेडिकल कलेज भेजा गया है। उन्होंने कहा कि शेरगढ़ थानाध्यक्ष संजीव चौहान सहित पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है। मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत किसकी गोली से हुई।
मथुरा में हिंसा की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
मथुरा में कथित रूप से पुलिस की गोली से एक युवक की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस पर पथराव कर वाहनों और थाने को आग के हवाले कर दिया। हिंसा में पांच पुलिसकर्मी सहित दस लोग घायल हुए हैं। राज्य सरकार ने मतृ युवक के परिजनों को मुआवजा और घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए हैं। आरोप है कि पुलिस की तरफ से फायरिंग की गई जिसमें भीड़ के पांच लोग घायल हो गए, जिसमें से एक- बाबूलाल की मौत होनी बताई जा रही है। पुलिस की तरफ से गोलीबारी और उससे किसी मौत की बात इंकार करते हुए आगरा परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक आशुतोष पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार घायलों का आगरा मेडिकल कलेज में इलाज चल रहा है।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव है, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। लापरवाही के आरोप में अब तक शेरगढ़ थानाध्यक्ष संजीव चौहान सहित सात पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। पांडे ने बताया कि मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत किसकी गोली से हुई। उधर देर शाम प्रमुख सचिव (गृह) आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि शासन द्वारा मामले को गम्भीरता से लिया गया है और घटना की मजिस्ट्रेटी जाच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृत युवक के परिवारजनों को पांच लाख तथा गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। (आईएएनएस)












Click it and Unblock the Notifications