मुलायम सरकार को नहीं है लोकतंत्र में विश्वास: कांग्रेस

कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र में विश्वास रखती है, लेकिन किसी की भी टिप्पणी को अपने हिसाब से परिभाषित करना कतई तर्कसंगत नहीं है। त्रिपाठी ने कहा कि विरोध के तमाम ऐसे मौके आए हैं, जब राजनीतिक पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाती रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी किसी पार्टी मुख्यालय पर पुतला फूंकने जैसा ओछा कार्य नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि बेनी द्वारा मुलायम को आतंकियों का संरक्षक कहने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विधानसभा और कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय के सामने बेनी का पुतला जलाया था।
मालूम हो कि बेनी प्रसाद वर्मा ने सारी हदें पार करते हुए कहा था कि मुलायम सिंह ना सिर्फ गुंडा हैं बल्कि उसके रिश्ते आतंकवादियों से हैं। बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा में एक जनसभा संबोधित कर रहे थे। मुलायम सिंह यादव पर एक के बाद हमला बोलते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि 'जितना मैं तुम्हारे (मुलायम) बारे में जानता हूं कोई और नहीं जानता। कमिशन खाओ और अपने परिवार को भी खिलाओ, मगर बेनी प्रसाद वर्मा ऐसा नहीं करेगा। मुलायम सिंह! तुमने हमेशा विरोधियों को अपने दुश्मनों की तरह लिया है। इसके बाद बेनी कहा, 'अपराध और बेईमानी तुम्हारा पेशा है। मुलायम सिंह प्रदेश के लिए शाप है।












Click it and Unblock the Notifications