महाराष्ट्र में होली मनाने पर आसाराम बापू पर लगा बैन

सरकार के आदेश के मुताबिक अगर संत आसाराम महाराष्ट्र में अपना होली कार्यक्रम करना चाहते है तो उन्हें बिना पानी के इस्तामाल के करना होगा। संत आसाराम बापू का अगला होली मिलन कार्यक्रम नवी मुंबई के एरोली में होना है। सरकार के इस फैसले के बाद अब इस कार्यक्रम का टलना तय है। दरअसल इन दिनों महाराष्ट्र भारी सूखे की मार झेल रहा है लोग बूंद बूंद पानी को मोहताज है वहीं नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में संत आसाराम बापू ने होली के नाम पर हजारों लीटर पानी लोगों के आंखों ने सामने बहा दी। सूखे की मार झेल रहे
महाराष्ट्र में होली के नाम पर लाखों लीटर पानी की बर्बादी संवेदनहीनता ही है। संत के इस तरह से पानी के बेजा इस्तेमाल करने के बाद कुछ स्वंयसेवी संस्थाओं ने इसका विरोध किया। नागपुर की अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने संत के विरोध में काली पट्टी बांध कर आसाराम बापू के खिलाफ प्रदर्शन किया। बाद में सरकार ने मामले पर संज्ञान लेते हुए संत के होली मिलन कार्यक्रम पर रोक लगा दी है। भले ही संत आसाराम बापू का विवादों से पूराना नाता रहा है। लेकिन सूखे से ग्रस्त महाराष्ट्र सरकार संत द्वारा पानी की इस बर्बादी को बर्दाश्त करने के मूड में नहीं है, इसलिए सर्वसम्मति से पास इस अध्याधेस में सरकार ने संत आसाराम बापू पर रोक लगा दी है।












Click it and Unblock the Notifications