श्रीलंका मुद्दे पर करुणानिधि से बातचीत की जाएगी: कमलाथ

Karunanidhi
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री कमलनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्री श्रीलंका मुद्दे पर द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के अध्यक्ष एम करुणानिधि से बातचीत करेंगे और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में श्रीलंका पर किसी प्रस्ताव पर मतदान का कोई निर्णय सहयोगी दलों से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा। कमलनाथ ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री पी चिदम्बरम, रक्षा मंत्री एके एंटनी तथा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद चेन्नई में करुणानिधि से मुलाकात करेंगे।

कमलनाथ ने पत्रकारों से कहा, "तीनों वरिष्ठ मंत्री उनसे (करुणानिधि) मुलाकात कर यूएन प्रस्ताव पर बातचीत करेंगे। इसके बाद ही सरकार इससे संबंधित कोई निर्णय लेगी।" करुणानिधि ने रविवार को कहा था कि यदि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार यूएनएचआरसी में श्रीलंका के खिलाफ पेश किए जाने वाले अमेरिकी प्रस्ताव को और सख्त बनाने के लिए इसमें संशोधन नहीं कराती तो वह कांग्रेस नेतृत्व वाली संप्रग सरकार से अलग हो जाएंगे।

करुणानिधि ने तमिलों के खिलाफ 'युद्ध अपराध' किए जाने के आरोपों की जांच की भी मांग की थी। वर्ष 2009 में लिबरेशन टाइगर ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) से युद्ध के अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में तमिल नागरिकों के मारे जाने को लेकर श्रीलंका आरोपों के घेरे में है। लोकसभा में डीएमके के 18 सांसद हैं। (आईएएनएस)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+