जानिए क्‍या है अखिलेश यादव की चिंता

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव एक बात को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। वो यह कि राज्‍य में कोई ऐसी घटना नहीं हो, जिससे सरकार पर कोई कीचड़ उछाले। अखिलेश का मानना है कि एक घटना सारी उपलब्धियों पर पानी फेरने का काम करती है।

अखिलेश की सबसे बड़ी चिंता राज्‍य की कानून व्‍यवस्‍था है। उसे सुधारने के लिये उन्‍होंने हर सख्‍त कदम उठाने की हिदायत अधिकारियों को दे दी है। उन्‍होंने कहा हम कानून-व्यवस्था में और सुधार करेंगे और यह सुनिश्चित करने की कोशिश की जायेगी कि पुलिस कम से कम वक्त में घटनास्थल पर पहुंचे।

Uttar Pradesh chief minister Akhilesh Yadav

मुख्‍यमंत्री ने कहा, "मेरा दावा है कि सरकार ने हर क्षेत्र में काम किया और सबको साथ लेकर राज्य को आगे ले जाने का काम किया है। जनता का लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ा है। वह महसूस कर रही है कि लोकतंत्र में वादों के आधार पर चुनी गयी सरकार अपने वादों को पूरा भी कर सकती है। कई बार लोगों से बातचीत से यह महसूस हुआ कि वे खुली हवा में सांस भी ले रहे हैं। यह मौका सपा ने दिया है। सपा ने महसूस कराया है कि यह जनता की सरकार है।"

औद्योगिक विकास के रास्‍ते खुले

अखिलेश का कहना है कि आगरा में प्रदेश की पहली निवेश शिखर बैठक हुई। माइक्रोसाफ्ट के पूर्व अध्यक्ष बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने भी अपने फाउंडेशन के जरिये सूबे में काम करने में दिलचस्पी दिखायी। इससे प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ाने के लिये रास्‍ते खुल रहे हैं। लेकिन विकास के रथ को आगे बढ़ाने के लिये प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था को दुरुस्‍त करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था के बारे में चिंता जाहिर की और ठोस कदम उठाने की बात कहीं।

उन्होने कहा हमारी कितनी भी उपलब्धियां हों लेकिन अगर कोई एक घटना हो जाती है तो वे उपलब्धियां पीछे रह जाती हैं। उन्होंने कहा मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले वक्त में हम कानून-व्यवस्था में और सुधार करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+