एटीएम पासवर्ड और फर्जी चेक से लगाते थे चूना
लखनऊ। यूपी स्पेशल टास्क फोर्स-एसटीएफ ने धोखाधड़ी करके फर्जी चेक के माध्यम से दूसरों के खाते से भारी रकम निकालने वाले गिरोह का भंड़ा फोड करते हुये इलाहाबाद से तीन लेगों को गिरफ्तार किया है।
इनके पास से टीम ने तीन पैन कार्ड, छह एटीएम, डेबिट, मास्टर, वीसा कार्ड डिपाजिट स्लिप रु 49,500, चार कूटरचित सादे चेक आईडीबीआई बैंक व आईसीआईसीआई बैंक के चार मोबाइल फोन, दो बोर्डिंग पास अदद गो एयर के बरामद किये है। पकड़े गये अरोपी संतोष लक्ष्मण शिंदे, योगेश पाण्डुरंग व अभिषेक अग्रवाल है। गृह विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि कई दिनो से एसटीएफ को फर्जी चेक बनाकर लोगों के बैंक खातों से धन दूसरों के खातों में ट्रान्स्फर कर लेने वाले गिरोह के संबंध में सूचना प्राप्त हो रही थी।

इस पर टीम ने कार्यवाही करते हुये आज गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से पूछताछ किये जाने पर उनके द्वारा बताया गया कि वे लोग दूसरे व्यक्तियों की चेक-बुकों को पोस्टमैन व कूरियर वालों से मिलकर प्राप्त करके चेक से संबंधित खाता धारक के खाते की रकम आदि की जानकारी बैंक के माध्यम से कर लेते हैं तथा इन्हीं कूटरचित चेकों के माध्यम से भारी रकम निकाल लेते हैं।
उन्होने बताया गया कि इस गिरोह के काफी सदस्य मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद, पटना, कोलकाता आदि बड़े शहरों मे सक्रिय हैं, जो भारी धनराशि वाले खाता धारकों के बारे में गिरोह सरगना को अपने मोबाइल से एसएमएस भेज कर खाते का पूरा विवरण उपलब्ध कराते थे।












Click it and Unblock the Notifications