गुंडा है मुलायम, आतंकवादियों से हैं उसके रिश्ते: बेनी प्रसाद वर्मा
गोंडा। अपने बयानों को लेकर अकसर चर्चा में रहने वाले केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। इस बार बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा मुखिया मुलायम सिंह को निशाने पर लिया है। बेनी प्रसाद वर्मा ने सारी हदें पार करते हुए कहा है कि मुलायम सिंह ना सिर्फ गुंडा हैं बल्कि उसके रिश्ते आतंकवादियों से हैं। मालूम हो कि बेनी प्रसाद वर्मा गोंडा में एक जनसभा संबोधित कर रहे थे।
मुलायम सिंह यादव पर एक के बाद हमला बोलते हुए बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि 'जितना मैं तुम्हारे (मुलायम) बारे में जानता हूं कोई और नहीं जानता। कमिशन खाओ और अपने परिवार को भी खिलाओ, मगर बेनी प्रसाद वर्मा ऐसा नहीं करेगा। मुलायम सिंह! तुमने हमेशा विरोधियों को अपने दुश्मनों की तरह लिया है। इसके बाद बेनी कहा, 'अपराध और बेईमानी तुम्हारा पेशा है। मुलायम सिंह प्रदेश के लिए शाप है। मालूम हो कि एक वक्त मुलायम और बेनी प्रसाद खासा करीबी हुआ करते थे।

बोलते-बोलते बेनी प्रसाद वर्मा ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी हमला बोल दिया। बेनी ने कहा कि 'मायावती लुटेरी थीं, मगर यह (मुलायम) लुटेरा और गुंडा दोनों है। कैसे बचाओगे अपने प्रदेश को?' जिस वक्त बेनी प्रसाद वर्मा यह सब बातें कह रहे थे, वहां पर मौजूद जनता हंसते हुए तालियां बजा रही थी। आखिर में बेनी प्रसाद वर्मा सबसे तल्ख टिप्पणी की। उन्होंने कहा, 'आतंकियों से रिश्ते हैं इसके। मुझे मरवाओगे तो 100 बेनी प्रसाद वर्मा पैदा होंगे।' इससे पहले भी वह कई बार मुलायम और दूसरे लोगों पर तीखे कॉमेंट करते रहे हैं, लेकिन खुले मंच से ऐसा पहली बार देखने को मिला है जब बेनी प्रसाद वर्मा ने इस तरह की भाषा इस्तेमाल की।












Click it and Unblock the Notifications