हैदराबाद ब्लास्ट: दिल्ली के 2 कैदी एनआईए की हिरासत में
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। प्रतिबंधित संगठन इंडियन मुजाहिदीन (आईएम) के दिल्ली की जेल में कैद दो आरोपियों को दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार को चार दिन के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की हिरासत में भेज दिया। एनआईए उनसे 21 फरवरी को हैदराबाद में दो आतंकी विस्फोटों के संबंध में पूछताछ करेगी। जिला न्यायाधीश आईएस मेहता ने शनिवार को बंद कमरे में हुई सुनवाई में सैयद मकबूल तथा इमरान खान को हैदराबाद विस्फोट के आरोप में पकड़े गए एक अन्य आईएम संदिग्ध ओबैद उर रहमान के साथ आमने-सामने पूछताछ के लिए 20 मार्च तक के लिए एनआईए की हिरासत में भेज दिया।
रहमान को बैंगलोर केंद्रीय जेल से लाया गया तथा अब वह 20 मार्च तक एनआईए की हिरासत में रहेगा। सूत्रों के अनुसार एनआईए ने अदालत से कहा कि आईएम के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग पूछताछ में विरोधाभासी बयान दिए। इससे पहले अदालत ने मकबूल तथा इमरान को एनआईए की पांच दिनी हिरासत में भेज दिया था जिसे वे हैदराबाद ले गए थे।

एनआईए ने दावा किया कि वे दोनों हैदराबाद के दिलसुखनगर में जुलाई 2012 में जासूसी के उद्देश्य से गए थे, जहां 21 फरवरी 2013 को हुए आतंकी विस्फोट में 16 लोगों की मौत हो गई तथा 117 लोग घायल हुए थे। मकबूल तथा इमरान को अगस्त 2012 में हुए पुणे विस्फोट के आरोप में गिरफ्तार कर दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैद रखा गया है। (आईएएनएस)
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications