बोले नीतीश कुमार, बिहारी को बुद्धू मत समझो
नई दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार को विशेरूा राज्य का दर्जा दिलाने के लिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में जंग छेड़ दी है। इस युद्ध के क्रम में नीतीश ने केंद्र पर दबाव डालने के लिये आज दिल्ली में अधिकार रैली किया। उनके साथ मंच पर शरद यादव भी मौजूद थे। दिल्ली के रामलीला मैदान से विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार विकास का अधिकार मांग रहा है। नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार को अभी विशेष राज्य का दर्जा मिले वर्ना 2014 के बाद लेंगे।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि बिहारियों को बुद्धू ना समझा जाये। उन्होंने कहा कि अभी तो ये अंगडाई है आगे बहुत लड़ाई है। नीतीश ने कहा कि ये अधिकार हासिल करने की ताकत है और बजट सत्र में बिहार के लिये कही गई बात को केंद्र सरकार पूरा करे।
नीतीश ने कहा कि क्या हमें विकास करने का हक नहीं है? बिहार को रोजगार सृजित करने का हक नहीं है? हमें विकास का हक है, लेकिन इसकी हमेशा उपेक्षा हुई है। नीतीश ने कहा कि विशेष राज्य का दर्जा देने के लिए मानदंडों में परिवर्तन किया जाना चाहिए, ताकि बिहार का विकास हो सके। उन्होंने कहा, यदि हमें विशेष राज्य का दर्जा मिलता है तो हम भी विकसित राज्य हो सकते हैं। हमसे कहा गया है कि हम विशेष राज्य का दर्जा पाने के लिए मानदंडों पर खरे नहीं उतरते। तो फिर मानदंड बदल दीजिए।












Click it and Unblock the Notifications