यूपी में राज करते हैं गुंडे और माफिया: रीता जोशी

congress flag
लखनऊ। यूपी की सपा सरकार को कल एक साल पूरा हो गया। सपा का कार्यकाल विवादों और आलोचनाओं से भरा रहा। विपक्षियों के तानों को सपा सरकार को सामना करना पड़ है। सपा के एक साल के कार्यकाल को कांग्रेस की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रीता बहुगुणा जोशी ने गुंडा राज बताया है। यूपी सरकार पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा है कि सपा सरकार राज्य में गुंडों और अपराधियों को संरक्षण दे रही है। उन्होंन कहा कि राज्य में अपराधी बेखौफ घूम रहे है और मासूम जनता खौफ में जी रही है।

अखिलेश सरकार के एक साल पूरे होने और विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सरकार को ‘जीरो' अंक दिया और कहा कि कांग्रेस अगले 24 घंटे के भीतर सपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलेगी। डा. जोशी ने कहा कि लैपटाप, टैबलेट और बेरोजगारी भत्ता के नाम पर प्रदेश सरकार दोनों हाथों से केन्द्र और जनता का पैसा लुटा रही है। सपा पर वोट बैक की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए जोशी ने कहा कि अखिलेस सरकार बेरोजगारी भत्ता, लैपटॉप और टैबलेट के नाम पर अपने लिए सिरफ वोट तैयार कर रही है।

अगर सरकार को प्रदेश का विकास करना होता तो वो राज्य में रोजगार, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं और कानून व्यवस्था सहित सभी विकास कार्य में पैसे खर्न्यच करते ना कि लैपटॉप और भत्ते में । कुंडा डीएसपी हत्याकांड पर बोलते हुए डॉ. जोशी ने कहा कि यूपी के कानून व्प्रयवस्देथा गुंडों और माफियाओं के हाथ मे है । प्रदेश में जब पुलिस ही सुरक्षित नहीं है तो आम जनता का हाल क्या होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+