मनमोहन सरकार को डीएमके की धमकी
नई दिल्ली। यूपीए सरकार अपने कार्यकाल के अंतिम दौर में हैं। बावजूद इसके उसके सहयोगी दल उसे धमकी देने से बाज नहीं आ रहे हैं। डीएमके सुप्रीमो एम. करुणानिधि ने कांग्रेस को धमकी दी है कि अगर यूपीए यूएनएचआरसी में अमेरिका समर्थित प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया तो वो केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपने मंत्री को हटा लेंगे। हालांकि करूणानिधि ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि मंत्री को हटाने का मतलब समर्थन वापसी से है या नहीं। फिर भी करूणानिधि की इस बेबाकी का राजनीतिक मतलब निकाला जा रहा हैं।
करूणानिधि ने पहले भी कहा था और अब भी कह रहे हैं कि उनकी मंशा है कि भारत सरकार अमेरिका समर्थित उस प्रस्ताव का समर्थन करे जो कि श्रीलंका में तमिलों पर हुए अत्याचार के खिलाफ लाया जा रहा है।

करूणानिधि ने कहा है कि अगर अमेरिका के प्रस्ताव का भारत समर्थन करता है तो इससे यह भी पता चल जायेगा कि श्रीलंका में तमिलों के नरसंहार का जिम्मेदार कौन है? और दोषियों को सजा मिल सके। मालूम हो कि इस वक्त यूपीए सरकार में करुणानिधि के बेटे एम.के. अलागिरी समेत डीएमके से 5 मंत्री हैं।












Click it and Unblock the Notifications