अमेठी को अमेरिका बनाना चाहते हैं राहुल

सड़क परिवहन एवं राज्यमार्ग मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पांच सौ करोड़ की तीन राष्ट्रीय मार्गो परियोजनाओं की आधारशिला रखने के बाद राहुल गांधी ने शुरुआत तो भावनात्मक की लेकिन बातें विकास की ही हुई। राहुल ने कहा कि उनका सपना है कि अमेठी को पूरी दुनिया के नेटवर्क से जोड़ दिया जाए। इसके लिए वो रेल, सड़क और हवाई यातायात की व्यवस्थाओं का विकास कर रहे है ताकि यहां के किसान ना केवल देश में बल्कि अमेरिका में जाकर अपने उगाए फूल और फल बेच सके।
राहुल ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 330 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले तीन राजमार्गो का शिलान्यास किया! राहुल ने जायस के बहादुरपुर में 110 किलोमीटर लम्बे रायबरेली-जगदीशपुर-कुमारगंज-फैजाबाद राजमार्ग, 68 किलोमीटर लम्बे प्रतापगढ़-अमेठी-गौरीगंज और 54 किलोमीटर लम्बे सलोन-जायस-जगदीशपुर राजमार्ग का शिलान्यास किया! इन राजमार्गों की अनुमानित लागत 330.52 करोड़ रुपये है!












Click it and Unblock the Notifications