पैट्रोल सस्ता, डीजल स्थिर, जनता खुश
नई दिल्ली। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने हैरत अंगेज काम किया है। जिसके चलते पैट्रोल के दाम घट गये हैं। शुक्रवार रात 12 बजे से पैट्रोल 2 रूपये सस्ता हो गया है। पेट्रोल में इस कटौती में लोकल सेल्स टैक्स या वैट शामिल नहीं है। अगर वैट को शामिल कर लिया जाता है तो दिल्ली में अकेले ही पैट्रोल 2.40 रूपये लीटर सस्ता हो जायेगा। डीजल के दामों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गयी है।
टीवी पर आ रही खबरों के मुताबिक डीजल के दाम फिलहाल स्थिर रहेंगे और अगर बाजार के हालात ऐसे ही रहे तो आने वाले कुछ महीनों में डीजल के दाम स्थिर ही रहेंगे। पिछले 9 महीने ने यह अब तक की सबसे बड़ी कटौती है। इसी महीने की 2 मार्च को पैट्रोल के दाम बढ़ाये गये थे जिसके कारण राजनैतिक पार्टियों ने बहुत हंगामा किया था।

उम्मीद करते हैं कि यह स्थिति यथावत ही रहे। लेकिन सरकार का कोई भरोसा नहीं है इसलिए जब तक पैट्रोल सस्ता रहेगा तब तक खुश रह लेते हैं। ना जाने यह खुशी कितने दिनों की है?












Click it and Unblock the Notifications