हैदराबाद ब्लास्ट: IM के दो आंतकी NIA की हिरासत में

खबर के मुताबिक जिला न्यायाधीश आईएस मेहता ने सुनवाई के दौरान सैयद मकबूल और इमरान खान की हिरासत की मांग करने वाली राष्ट्रीय जांच एजेंसी यानी एनआईए की अर्जी स्वीकार कर ली। एनआईएन ने अदालत से कहा कि वह इन दोनों का ओबैद उर रहमान से आमना सामना कराना चाहती है क्योंकि इन लोगों ने अलग अलग की गई पूछताछ के दौरान कुछ परस्पर विरोधी बयान दिये थे।
उन्होंने बताया कि इस मामले के सिलसिले में रहमान 20 मार्च तक एनआईए की हिरासत में है, जबकि रहमान को 13 मार्च को एनआईए की हिरासत में सौंपा गया था। अदालत ने कल मकबूल और इमरान के खिलाफ पेशी वारंट जारी किया था जिसके बाद उन्हें तिहाड़ जेल से अदालत में लाया गया। इससे पहले इन दोनों को अदालत ने पांच दिनों के लिए एनआईए की हिरासत में दिया था जिस दौरान इन लोगों को विस्फोटों के सिलसिले में हैदराबाद ले जाया गया था। गैरतलब है कि हैदराबाद में सिलसिलेवार ढंग से हुए ब्लास्ट में तकरीबन 16 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications