शर्मसार भारत: एमपी में विदेशी महिला से गैंगरेप, मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश के दतिया में एक स्विटरलैंड की महिला अपने पति के साथ आगरा ताजमहल देखने जा रही थी। रास्ते में रात गुजारने के लिए वो अपने पति के साथ दतिया जिले में रूकी थी कि तभी सात लोगों ने उसे और उसके पति को घेर लिया और लाठी से पीटना शुरू कर दिया।
सातों लोगों ने महिला के पति को पीट-पीट कर लहु-लुहान कर दिया था। उसक् बाद बारी-बारी से महिला के साथ दुराचार किया। बलात्कारियों की हरकत से महिला बेहोश हो गयी उसके बाद उसी हालत में उसे और उसके पति को उसी हालत में सड़क पर छोड़कर फरार हो गये।
बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके पति को अस्पताल ले गयी। जहां महिला की हालत गंभीर बताये जाने पर पुलिस ने उसे ग्वालियर भेज दिया है। और महिला और उसके पति की शिकायत पर अज्ञात 7 लोगों के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर दिया है।
दिल दहला देने वाली इस शर्मनाक हरकत ने एक बार फिर से कानून के गाल पर तमाचा जड़ा है। दिल्ली हो या एमपी बहशी दरिदों ने साबित कर दिया है कि उन्हें कानून और पुलिस का कोई डर नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications