कॉल डिटेल केस: आडवाणी के बेटे की भी हुई थी जासूसी

गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले बीजेपी नेता और राज्य सभा ने विपक्ष के नेता अरुण जेटली की जासूसी की जा रही थी। जासूसी करने वाले अनुराग सिंह ने न सिर्फ जेटली, बल्कि अन्य 60 महत्वपूर्ण लोगों की भी कॉल डीटेल्स निकलवाई थीं। इनमें जेटली के साथ-साथ बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष नितिन गडकरी, विजय गोयल और सुधांशु मित्तल के अलावा कई और नाम थे। आज के इस खुलासे के बाद इस लिस्ट में एक और नया नाम जुड़ गया है। अब इस लिस्ट में आडवाणी के बेटे का भी नाम जुड़ गया है।
इस सनसनीखेज खुलासे के बाद दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने भी आदेश दिए हैं कि अब एसीपी को भी किसी भी शख्स की कॉल डिटेल्स निकलवाने का अधिकार नहीं होगा। सिर्फ क्राइम ब्रांच और और स्पेशल सेल के डीसीपी ही सर्विस प्रोवाइडर से इस तरह की डिटेल्स निकलवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications