मोदी के 3D अवतार ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड
नई दिल्ली। गुजरात के सीएम नरेंद्र मोदी को भाजपा विकास पुरूष की संज्ञा देती है क्योंकि मोदी समय के साथ चलने वाले मु्ख्यमंत्री है। जिसे शायद अब दुनिया भी मानने लगी है। आपको याद होगा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषणों में 3 d प्रसारणों को वरीयता दी थी जिसके कारण वो विपक्ष के काफी आलोचना के केन्द्र भी बने थे।
लेकिन उन्हीं 3 d प्रसारणों को अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में जगह मिली है। इस बात की जानकारी खुद गुजरात सीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्विटर पर दी है। मोदी ने ट्विट किया है कि अब गुजरात चुनावी प्रचार अभियान और भी यादगार बन गया क्योंकि 3 d प्रसारणों ने गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है।
मालूम हो कि देश के इतिहास में पहली बार गुजरात विधानसभा चुनावों के प्रचार के दौरान 3डी का प्रयोग हुआ था। एनचांट थ्री डी कंपनी ने 10 दिसंबर को मोदी के 55 मिनट के भाषण का 53 जगहों पर एक साथ 3 d प्रसारण किया था। इस तरह की तकनीक का प्रयोग अक्सर हॉलीवुड के बड़े सितारे जैसे मैडोना और मारिया कैरी जैसे लोग करते हैं।मोदी के इस अनोखे प्रचार से कांग्रेस बुरी तरह से झल्ला गयी थी। 3डी प्रचार के बारे में दिग्विजय सिंह ने मोदी का जमकर मजाक उड़ाते हुए कहा था कि 3डी अभियान कुछ खास नहीं है। इस अभियान के तहत अगर एक आदमी एक जगह बोलता है तो उसकी आवाज दस जगह सुनाई देती है और उसका चेहरा भी नजर आता है। रामायण में भी एक ऐसा व्यक्ति था, जिसके दस मुंह थे। उनका इशारा रावण की तरफ था।













Click it and Unblock the Notifications